Friday, February 26, 2010
Shame Shame Pranav Babu
यह क्या कर दिया प्रणव बाबू? अभी तो संसद में महंगाई पर बहस चल ही रही थी की आपने एक नया धमाल कर दिया. आर्थिक पैकज की वापसी का अंदेशा तो पहले से ही सबको था पर आप इतने निर्दयी तो न थे. आयकर में थोड़ी सी रियायत देकर उसे वापस लेने के कई रास्ते खोल डाले. मैं समझता हूँ यह कदम इस साल महंगाई की दर को बीस प्रतिशत के पार ले जायेगा. मैं एक बात से हैरान हूँ. उद्योगपतियों को आपका बजट बहुत भा रहा है. शायद वो यह सोचते हैं की बढे दामो को आम लोगों पर ट्रान्सफर कर देंगे. हुआ भी ऐसा ही उधर प्रणव दा ने अपना बजट भाषण ख़त्म किया इधर कार कम्पनियों ने फटा फट दाम बढाने का एलान कर दिया. जाते जाते एक बात इतना बता जाता हूँ की आप तैयार रहें एक और साल महंगाई के बोझ तले दबे रहने की लिए. अगले साल बजट के आंकड़े तो दुरूस्त हो जायेंगे पार आम आदमी के घर का आंकड़ा तितर बितर हो जायेगा.
Subscribe to:
Comments (Atom)
